15 अगस्त तक होगा बड़ा बदलाव! बिहार के सभी विश्वविद्यालयों को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार के शिक्षा मंत्री Sunil Kumar ने सभी विश्वविद्यालयों को Samarth Portal से जोड़ने का दिया आदेश, पारदर्शिता और शोध कार्यों पर होगा जोर

Fevicon Bbn24
Bihar Universities Samarth Portal Deadline August 15
Bihar Universities Samarth Portal Deadline August 15 (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: बिहार सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को आगामी 15 अगस्त तक Samarth Portal से जोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्देश खुद राज्य के शिक्षा मंत्री Sunil Kumar ने सोमवार को बिहार उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर छात्रों के दाखिले से लेकर विश्वविद्यालयों की आय-व्यय तक की सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी जिससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

फिलहाल सिर्फ Purnia University इस पोर्टल का सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने अन्य विश्वविद्यालयों को जल्द से जल्द पोर्टल से जुड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने उच्च शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक को समयसीमा के भीतर काम पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

तकनीकी सहायता के लिए बनेगा विशेष सेल

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालयों की मदद के लिए बिहार उच्च शिक्षा परिषद में एक विशेष सेल बनाया जाएगा जो तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही NAAC Inspection की प्रक्रिया को भी तेज करने की बात कही गई है। इसके लिए अलग से मॉनिटरिंग सेल तैयार करने का प्रस्ताव भी दिया गया।

Patna University और LNMU को दिए गए शोध कार्य सुधारने के निर्देश

बैठक में मंत्री ने Patna University और Lalit Narayan Mithila University (LNMU) को शोध कार्यों में सुधार लाने और अन्य विश्वविद्यालयों के लिए मॉडल बनने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से All India Higher Education Survey में भाग लेने और बिहार में उच्च शिक्षा में छात्रों की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने की अपील भी की।

Share This Article