Video Viral: उत्तर प्रदेश की महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई KIA Car, तेलंगाना में मची अफरा-तफरी, 15 ट्रेनें डायवर्ट

रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाने वाली महिला का वीडियो वायरल, पुलिस और रेलवे कर्मियों को 20 लोगों के साथ निकालना पड़ा बाहर, SP ने कही मानसिक परेशानी की बात

Rohit Mehta Journalist

तेलंगाना के Ranga Reddy जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला को रेलवे ट्रैक पर कार चलाते हुए देखा गया। घटना Shankarpally के पास की है और वीडियो में महिला को KIA Sonet कार को ट्रैक पर सरपट दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

इस घटना के कारण बेंगलुरु-हैदराबाद समेत लगभग 15 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। वीडियो में देखा गया कि कार को रोकने के लिए रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग दौड़ पड़े। महिला को बाहर निकालने में करीब 20 लोगों की मदद ली गई और वह इस दौरान बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थी।

इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला को कार से बाहर निकालते हुए दिखाया गया है। वीडियो में महिला हाथ बंधे होने के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहती है, “मेरे हाथ खोलो।” पुलिस और स्थानीय लोगों को उसे काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रेलवे पुलिस अधीक्षक Chandana Deepti ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान लग रही थी और वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी है। पुलिस ने उसकी कार से ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद किया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अभी यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही थी या फिर यह कोई मानसिक बीमारी का मामला है। रेलवे ने सभी प्रभावित ट्रेनों को सुरक्षित मार्ग से निकाला और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Share This Article