Jamtara Cyber Crime Bust: ₹25 लाख कैश, 22 लाख की कार जब्त, दो शातिर ठग गिरफ्तार

गायछंद मोहल्ले में दबिश के दौरान पुलिस ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी, आरोपी ठगी की रकम बांटने आए थे एक ही जगह

Fevicon Bbn24
Jamtara Cyber Crime Raided Cash Car Laptop Mobile Seized
Jamtara Cyber Crime Raided Cash Car Laptop Mobile Seized (Source: BBN24/Google/Social Media)

जामताड़ा: साइबर क्राइम के लिए कुख्यात Jamtara में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। Cyber Police Station की टीम ने गायछंद मोहल्ले में एक घर पर छापेमारी कर अब तक की सबसे बड़ी ठगी की रकम बरामद की है। दो साइबर ठग Pradeep Kumar Mandal और Raghubeer Mandal को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों ठग ठगी की रकम को आपस में बांटने की फिराक में थे।

छापेमारी में पुलिस ने ₹25 लाख 20 हजार नकद, Hyundai कंपनी की लगभग ₹22 लाख की कार, एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 ATM कार्ड और एक चेकबुक जब्त की है। पुलिस के अनुसार Pradeep Kumar Mandal झारखंड के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव का निवासी है, जबकि Raghubeer Mandal कासीटांड़ गांव का रहने वाला है। रघुवीर के पिता गायछंद मोहल्ले में घर बनाकर रहते हैं और यहीं से साइबर ठगी का रैकेट चलाया जा रहा था।

SP Rajkumar Mehta ने बताया कि आरोपियों के लिंक देशभर के विभिन्न राज्यों के साइबर ठगों से जुड़े हुए हैं। ये गैंग Pay ID के जरिए ठगी के पैसे विभिन्न खातों में मंगवाते और ट्रांसफर करते थे। पुलिस अब इन खातों की जांच कर रही है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए थे।

मोबाइल डिटेल्स और टेक्निकल एनालिसिस से पता चला है कि आरोपी फर्जी APK files भेजते थे, जिससे लोग केवाईसी अपडेट करने के झांसे में फंस जाते थे। जैसे ही कोई यूजर इस फर्जी एप को इंस्टॉल करता, उसके बैंक डिटेल्स इन साइबर ठगों के पास पहुंच जाते थे और उन्हें लूट लिया जाता था।

Share This Article