पटना में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, चार स्कूली छात्र गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 4 लड़कों पर लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है और इस संबंध में पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Fevicon Bbn24
15 Year Old Girl Gangraped In Patna
15 Year Old Girl Gangraped In Patna (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटनाः राजधानी पटना में 15 साल की नाबालिग लड़की से होटल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार स्कूली छात्रों को गिरफ्तार किया है।सभी आरोपी कक्षा आठ के छात्र बताये जा रहे है।

पटना में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में कुछ मीडिया रिपोट्स का दावा है कि पीड़ित लड़की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि लड़की की पहचान इंस्टग्राम पर एक लड़के से हुई थी। धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर इनके बीच बातचीत शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस लड़के से लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी उसने अपने अन्य दोस्तों से लड़की को मिलवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक महीने पहले लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने दीपनगर गई थी। कहा जा रहा है कि यहां लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

अब लड़की का आरोप है कि इसके बाद मंगलवार को लड़का उसे लेकर बाइपास के पास स्थित एक होटल में लेकर गया था। लड़की का कहना है कि यहां उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया है। इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बहरहाल इस मामले में पुलिस लड़की के आरोपों को लेकर अभी जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article