पटना में अपराधियों का आतंक: रिटायर्ड शिक्षिका के घर में हथियारबंद लूट, बुजुर्ग दंपती को बनाया बंधक

राजीव नगर में आधी रात को 6 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर रिटायर्ड टीचर और उनके पति से लूटे 16 लाख रुपये के नकद और जेवरात

Fevicon Bbn24
Crime News Bbn24
(Image Source: Social Media Sites)

पटना (Patna) के राजीव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने पुलिस को खुला चैलेंज देते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अभ्युदय नगर मोहल्ले में रहने वाली एक रिटायर्ड शिक्षिका और उनके पति को 6 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रुपये नकद और 10 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।

ऐसे दी गई वारदात को अंजाम

घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब बदमाश घर की किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। पहले एक बदमाश ने दरवाजा खोला और फिर पांच अन्य साथी भीतर आ गए। बुजुर्ग दंपती को पिस्टल की नोक पर डराया गया और बंधक बनाकर पूरी घर की तलाशी ली गई। बदमाशों ने आलमारी तोड़ी और उसमें रखे कीमती जेवर व नकदी समेट लिए।

ऊपर की मंजिल पर सोते रह गए बेटे-बहू

जिस वक्त बदमाश नीचे की मंजिल पर तांडव मचा रहे थे, उसी समय घर के अन्य सदस्य — बेटा और बहू — ऊपर सो रहे थे। उन्हें तब तक कुछ पता नहीं चला जब तक बदमाश घर लूटकर निकल नहीं गए। बदमाशों के जाने के बाद बुजुर्ग दंपती ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV से सुराग की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। घर में लगे CCTV कैमरे खराब निकले, लेकिन पुलिस पास के इलाकों के कैमरों की जांच कर रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

Share This Article