कैंसर का खेल खत्म! रूस ने बनाई 100% असरदार वैक्सीन, जानिए कब मिलेगी आपको

रूस ने तैयार की mRNA आधारित कैंसर वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’, ट्रायल में दिखा 100% असर

Russia Cancer Vaccine Enteromix Trial Success
Russia Cancer Vaccine Enteromix Trial Success (PC: BBN24/Social Media)

कैंसर के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी जंग में रूस ने इतिहास रच दिया है। रूसी वैज्ञानिकों ने mRNA आधारित कैंसर वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ (Enteromix) तैयार की है, जिसने शुरुआती ट्रायल में 100% सफलता हासिल की है। इस वैक्सीन को रूस की Federal Medical-Biological Agency (FMBA) ने विकसित किया है और अब इसे अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

क्या है ‘एंटरोमिक्स’ वैक्सीन?

यह एक निजीकृत (Personalized) कैंसर वैक्सीन है, जिसे हर मरीज के कैंसर प्रकार और शरीर की इम्यूनिटी के अनुसार तैयार किया जाता है। यह वही mRNA तकनीक है जिसका इस्तेमाल कोविड-19 वैक्सीन्स में किया गया था। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को ट्रेन करती है ताकि वह कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर उन्हें नष्ट कर सके।

कैसे करती है काम?

वैज्ञानिकों का दावा है कि यह वैक्सीन:

  • बिना नुकसान पहुंचाए चार वायरस की मदद से कैंसर कोशिकाओं पर हमला करती है।
  • बड़े ट्यूमर को छोटा करने में सक्षम है।
  • इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बनाती है कि कैंसर से लड़ सके।
  • सबसे अहम, किसी भी मरीज में गंभीर साइड इफेक्ट नहीं दिखे।

ट्रायल के नतीजे

रूस के अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में हुए ट्रायल में 48 मरीजों ने भाग लिया। नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे:

  • मरीजों ने वैक्सीन को आसानी से सहन किया।
  • कई मामलों में ट्यूमर का आकार घटा।
  • कुछ मरीजों में कैंसर पूरी तरह गायब हो गया।

कीमत और उपलब्धता

जानकारी के मुताबिक, इस वैक्सीन की कीमत लगभग 3 लाख रूबल (करीब $2800) हो सकती है। लेकिन रूसी सरकार ने संकेत दिया है कि अपने नागरिकों को यह वैक्सीन मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के तहत दी जाएगी।

कैंसर इलाज में नई उम्मीद

‘एंटरोमिक्स’ की सफलता ने दुनिया भर में कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी है। अगर इसे जल्द ही मंजूरी मिलती है, तो यह उन लाखों मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है जो अभी तक कीमोथेरेपी और सर्जरी जैसे कठिन उपचारों पर निर्भर हैं।

Share This Article
Exit mobile version