इंस्टाग्राम रील से अश्लीलता फैलाने वाली Mehakpari143 गैंग गिरफ्तार, 4 लाख फॉलोअर्स के पीछे थी गंदी कमाई का खेल!

महक, परी, हिना और आलम ने गाली-गलौज और अश्लील इशारों से बनाए फॉलोअर्स, हर महीने कमा रहे थे हजारों रुपये, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Fevicon Bbn24
Mehakpari143 Instagram Reel Gang Arrested
Mehakpari143 Instagram Reel Gang Arrested (Source: BBN24/Google/Social Media)

उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वाले इंस्टाग्राम गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने महक, परी, हिना और जर्रार आलम को गिरफ्तार किया है। ये चारों मिलकर ‘Mehakpari143’ नाम से इंस्टा आईडी चला रहे थे, जिस पर गालियों और अश्लील इशारों से भरे रील्स पोस्ट किए जाते थे।

4 लाख फॉलोअर्स, हर रील में अश्लीलता का तड़का

गिरफ्तार आरोपी महक और परी संभल के असमोली इलाके की रहने वाली हैं, जबकि हिना और आलम अमरोहा के डिडौली के निवासी हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चारों ने स्क्रिप्ट से लेकर शूटिंग और एडिटिंग तक की पूरी योजना तैयार की थी। इनकी हर रील में गाली-गलौज, अश्लील इशारे और भड़काऊ बातें होती थीं। इन्हीं के दम पर इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाए गए थे।

पुलिस को मिलती रही शिकायतें, GPS से पकड़े गए

SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता में बताया कि महक और परी लंबे समय से अश्लील रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर रही थीं। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और मंगलवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया।

25-30 हजार की कमाई, फॉलोअर्स बढ़ाने की थी होड़

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हर महीने इन वीडियो से 25 से 30 हजार रुपये कमा रहे थे। साथ ही, फॉलोअर्स बढ़ाने के लालच में वीडियो को और उत्तेजक बनाते जा रहे थे।

महकपरी143 से शुरू हुआ अश्लीलता का धंधा

‘Mehakpari143’ इंस्टा आईडी पर मौजूद वीडियो में दोनों बहनें गालियां बकती, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती और उत्तेजक इशारे करती नजर आती थीं। यही नहीं, वीडियो के स्क्रिप्ट भी खुद ही तैयार करते थे। हिना और आलम वीडियो बनाने और एडिटिंग में मदद करते थे।

शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस की चेतावनी

लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने महक, परी, हिना और आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया। चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Share This Article