पेरिस: फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार दूसरे फीफा वर्ल्ड कप में 10 या उससे अधिक गोलों में सीधा योगदान देकर विश्व फुटबॉल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में 10+ गोल इन्वॉल्वमेंट
27 वर्षीय एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले छह मैचों में 8 गोल किए हैं और 3 असिस्ट दिए हैं। इस तरह उन्होंने कुल 11 गोलों में सीधा योगदान दिया है। इससे पहले 2022 फीफा वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 8 गोल और 2 असिस्ट के साथ 10 गोलों में योगदान दिया था।
वर्ल्ड कप इतिहास में पहले खिलाड़ी
एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो अलग-अलग वर्ल्ड कप संस्करणों में 10 या उससे अधिक गोलों में सीधा योगदान दिया है। इससे पहले कोई भी फुटबॉलर यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था।
1 – Kylian Mbappé est le seul joueur sur les 60 dernières années à être impliqué sur 10 buts lors de deux éditions différentes de la Coupe du Monde:
2022 : 10 implications directes (8 buts, 2 passes)
2026 : 11 implications directes (8 buts, 3 passes)
Panthéon. pic.twitter.com/Ww0RGUP913
— OptaJean (@OptaJean) July 9, 2026
गर्ड मुलर के क्लब में शामिल
इस उपलब्धि के साथ एम्बाप्पे ने जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली सूची में अपनी जगह बनाई। मुलर ने 1970 फीफा वर्ल्ड कप में 10 गोल और 3 असिस्ट के साथ कुल 13 गोलों में योगदान दिया था। अब एम्बाप्पे ने 2026 में 11 गोल इन्वॉल्वमेंट के साथ इतिहास के महान खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
डेम्बेले का भी शानदार प्रदर्शन
फ्रांस के लिए उस्मान डेम्बेले भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने छह मैचों में 5 गोल और 2 असिस्ट किए हैं। एम्बाप्पे और डेम्बेले की जोड़ी इस वर्ल्ड कप में फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत साबित हुई है।
24 साल बाद बना खास रिकॉर्ड
एक ही वर्ल्ड कप में किसी टीम के दो खिलाड़ियों द्वारा 5 या उससे अधिक गोल करने का कारनामा 2002 के बाद पहली बार देखने को मिला है। इससे पहले 2002 में ब्राजील के लिए रोनाल्डो (8) और रिवाल्डो (5) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अब 2026 में एम्बाप्पे (8) और डेम्बेले (5) ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की है।
किन टीमों के खिलाफ किए गोल?
एम्बाप्पे ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सेनेगल, इराक और स्वीडन के खिलाफ दो-दो गोल किए हैं, जबकि पराग्वे और मोरक्को के खिलाफ एक-एक गोल दागा है। इसके अलावा उन्होंने नॉर्वे और मोरक्को के खिलाफ डेम्बेले के लिए तीन गोल भी तैयार किए।

