पटना: प्रधानमंत्री Narendra Modi के दो दिवसीय बिहार दौरे का असर राज्य की सियासत पर साफ़ दिखने लगा है। पटना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने और ₹50,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी RJD (Rashtriya Janata Dal) खुलकर हमलावर हो गई है।
RJD की ओर से एक वीडियो और पोस्टर जारी कर सीधे PM Modi और CM Nitish Kumar पर तंज कसा गया है। इस डिजिटल हमले में रोजगार और वादों के सवाल उठाए गए हैं, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।
‘ठग्गू के जुमले’: AI वीडियो में दिखाई गई बाल रूप की झलक
RJD द्वारा जारी किए गए वीडियो में PM Modi और CM Nitish Kumar के AI-generated बाल रूप दिखाए गए हैं। इस व्यंग्यात्मक वीडियो में उन्हें ‘ठग्गू के जुमले’ नाम से पुकारा गया है। वीडियो का उद्देश्य स्पष्ट है – जनता को याद दिलाना कि जो वादे किए गए थे, वे आज तक पूरे क्यों नहीं हुए।
ठग्गू के जुमले!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 31, 2025
“ठग्गू” के जुमलों के बहकावे में बिहारी अब नहीं आएंगे। #india #RJD #Bihar pic.twitter.com/fm0tLWyri9
पोस्टर में उठाए रोजगार और सिंदूर के मुद्दे
पोस्टर में हर घर से युवाओं को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाया गया है। RJD ने पूछा है कि आखिर वह समय कब आएगा जब यह वादा हकीकत में बदलेगा?
साथ ही, पोस्टर में यह आरोप भी लगाया गया है कि सिंदूर देने का वादा कर PM Modi ने जनता को धोखा दिया और वादा पूरा किए बिना भाग गए।
सियासी गर्मी में इज़ाफा
PM Modi के दौरे के बाद राज्य में NDA की राजनीति को मजबूती मिली है, लेकिन विपक्ष इसे जनता से जुड़ने का मौका मान रहा है। RJD का यह डिजिटल हमला साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और भी गर्म होगी।


