तीज पर घर में बनाएं भुने चने का लड्डू, बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार होगी खास मिठाई

पारंपरिक स्वाद और सेहत का संगम – जानिए स्टेप बाय स्टेप रेसिपी और तीज पर इसका महत्व

Savitri Mehta
Teej Special Roasted Chana Ladoo Recipe
Teej Special Roasted Chana Ladoo Recipe (PC: BBN24/Social Media)

हिंदू धर्म में तीज का व्रत बेहद पावन माना जाता है। इस वर्ष तीज 26 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। तीज पर पारंपरिक रूप से सत्तू या भुने चने का लड्डू खास प्रसाद के रूप में बनाया जाता है, जिसे देवी पार्वती को अर्पित किया जाता है।

भुने चने का लड्डू क्यों है खास?

सत्तू का लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि व्रत के दौरान ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसमें चना, घी और मेवे का संयोजन शरीर को ताकत देता है। यही वजह है कि यह मिठाई पीढ़ियों से तीज का अहम हिस्सा रही है।

सत्तू लड्डू बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम भुने हुए चने
  • 250 ग्राम पिसी चीनी
  • 6-7 इलायची पाउडर
  • 1 कप काजू और बादाम
  • आधा कप देसी घी
  • थोड़ा पीला खाने वाला रंग
  • कटे हुए मेवे सजावट के लिए

आसान रेसिपी: मिनटों में तैयार करें भुने चने का लड्डू

  1. सबसे पहले भुने हुए चनों के छिलके उतार लें और उन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  2. अब इस आटे को चलनी से छान लें।
  3. एक कप काजू और पिसी चीनी को मिक्सर में पीसकर मिश्रण बना लें।
  4. इसे चने के आटे में मिलाएं और इलायची पाउडर, घी और पीला रंग डालकर अच्छे से गूंध लें।
  5. मिश्रण को हाथ से गोल आकार देकर लड्डू तैयार कर लें।
  6. ऊपर से कटे मेवे लगाकर सजाएं।

बस, आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक तीज का लड्डू तैयार है।

परंपरा और सेहत का संगम

तीज पर चने का लड्डू सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि परंपरा और आस्था का प्रतीक है। इसे देवी पार्वती को प्रसाद स्वरूप अर्पित करने के साथ-साथ परिवार में भी बांटा जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और मेवे सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।

Share This Article