झारखंड आंदोलन के जनक शिबू सोरेन का निधन, पीएम मोदी से शाह तक देश में शोक की लहर

पूर्व सीएम और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई, कई बड़े नेताओं ने जताया गहरा दुख

Shibu Soren Passes Away Pm Modi Condolence
Shibu Soren Passes Away Pm Modi Condolence (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन से झारखंड और देशभर में शोक की लहर
  • पीएम मोदी, नीतीश कुमार और अमित शाह ने जताया गहरा दुख
  • झारखंड आंदोलन और आदिवासी सशक्तिकरण में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

झारखंड आंदोलन के अग्रदूत और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में मातम पसर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा,

“श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति”।

नीतीश कुमार बोले- झारखंड और देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक जताते हुए लिखा,

“स्व. शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है”।

पटना मेट्रो की शुरुआत से पहले खुला बड़ा राज! महिलाओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

अमित शाह ने कहा- आदिवासी अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिबू सोरेन को याद करते हुए लिखा,

“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति”।

झारखंड की राजनीति के स्तंभ रहे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के संस्थापकों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में आदिवासी समाज को संगठित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेता के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे।

Share This Article
Exit mobile version