रांची पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी भीषण आग, तीसरी बार हादसे से मचा हड़कंप

धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Fevicon Bbn24
Fire In Jharkhand Police Headquarter Data Center
Fire In Jharkhand Police Headquarter Data Center (PC: BBN24/Social Media)

रांची के धुर्वा इलाके में मंगलवार सुबह झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मुख्यालय के डाटा सेंटर के ऊपर स्थित डेवलपमेंट रूम में लगी, जहां कई महत्वपूर्ण उपकरण जलकर खाक हो गए।

दमकल की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को फैलने से पहले काबू में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। नुकसान का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा, हालांकि अनुमान है कि कई अहम दस्तावेज और तकनीकी उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है। 16 नवंबर 2018 को भी पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लग गई थी, जिसमें कई जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर जल गए थे। उस वक्त आग बुझाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुआ था। इससे पहले भी एक बार आग लगने की घटना हो चुकी है।

Share This Article