झारखंड BJP में बड़ा बदलाव: सांसद आदित्य साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष, नड्डा का आदेश

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, रवींद्र राय की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी।

Aditya Sahu Appointed Bjp Jharkhand Acting President
Aditya Sahu Appointed Bjp Jharkhand Acting President (PC: BBN24/Social Media)

रांचीः झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें रवींद्र राय की जगह सौंपी गई है, जिन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

प्रदेश महामंत्री से कार्यकारी अध्यक्ष तक

रांची के ओरमांझी निवासी आदित्य साहू प्रदेश भाजपा की मौजूदा कमेटी में महामंत्री पद पर कार्यरत थे। विधानसभा चुनाव में उन्हें कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी भी बनाया गया था। अब पार्टी ने उन्हें तब तक कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंपा है, जब तक कि झारखंड भाजपा को पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं मिल जाता।

भाजपा नेतृत्व का आदेश

इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतम प्रकाश नड्डा ने आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Share This Article
Exit mobile version