उत्तराखंड हादसा: धौलीगंगा परियोजना की सुरंगों में 19 कर्मी फंसे, रेस्क्यू जारी

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से NHPC के कर्मचारी सुरंगों में फंसे, प्रशासन और BRO की टीम राहत कार्य में जुटी।

Fevicon Bbn24
Uttarakhand Landslide Dhauliganga Project Workers Trapped
Uttarakhand Landslide Dhauliganga Project Workers Trapped (PC: BBN24/Social Media)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश के कारण धौलीगंगा बिजली परियोजना की सामान्य और आपातकालीन सुरंगों में भूस्खलन हुआ, जिससे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) के 19 कर्मचारी अंदर ही फंस गए।

मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें तैनात

धारचूला के उप-जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सुरंगों की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी मलबा जमा है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की JCB मशीनें लगातार मलबा हटाने का काम कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रास्ता साफ हो जाएगा और कर्मचारी सुरक्षित बाहर आ सकेंगे।

कर्मचारी सुरक्षित, बिजली उत्पादन जारी

प्रशासन ने बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनके पास खाने-पीने का पर्याप्त सामान मौजूद है। परियोजना से बिजली उत्पादन फिलहाल सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि घबराने की कोई बात नहीं है और राहत कार्य तेज गति से जारी है।

पुलिस और प्रशासन लगातार संपर्क में

पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि सुरंग के मुहाने पर बड़े पत्थर गिरे हैं, जिन्हें हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। फंसे कर्मचारी कंपनी और प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं।

Share This Article