जम्मू के गांधी नगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना घटी। यहां ग्रीन बेल्ट पार्क के पास एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने पहले स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी और फिर रिवर्स गियर में गाड़ी चलाकर जानबूझकर दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली सच्चाई
यह हादसा दोपहर करीब 2:18 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार थार SUV गांधी नगर से ग्रीन बेल्ट पार्क की ओर जा रही थी। थार ने एक दूसरी SUV को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे स्कूटी सवार कमल दत्त (65) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जैसे ही घायल बुजुर्ग उठने लगे, थार चालक ने अचानक गाड़ी को रिवर्स में डाला और उन्हें दोबारा कुचलने की कोशिश की।
मेला ड्यूटी पर गई महिला सिपाही की झाड़ियों में लाश, साथी सिपाही पर हत्या का शक
घायल को छोड़कर भागा आरोपी
वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद थार से उतरा युवक घायल कमल दत्त के पास आया, कुछ इशारे किए और फिर गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को उठाया और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कमल दत्त ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कार जब्त, आरोपी की तलाश जारी
जम्मू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली थार को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक राजिंदर आनंद (नानक नगर निवासी) को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी मनन आनंद, जो राजिंदर का बेटा है, अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
कमोड से निकला ज़हरीला कोबरा! झारखंड के इस घर में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
पुलिस का बयान और केस दर्ज
जम्मू पुलिस ने आधिकारिक ट्वीट में बताया:
“27 जुलाई को ग्रीन बेल्ट पार्क के पास हुई थार-स्कूटी टक्कर के बाद, घटना में जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की मंशा पाई गई है। केस दर्ज कर लिया गया है और ड्राइवर की तलाश जारी है।”
पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है, जिसमें हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
पटना में भयानक टक्कर से सड़क पर मचा बवाल! मौत के बाद जल उठी सड़क, भीड़ बेकाबू
परिवार और जनता में आक्रोश
Road rage kalesh, Jammu city
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) July 28, 2025
Pehele Thar wala wrong way se aya jis se ye uncle gir gaye phir reverse gear mai laya aur uncle ko piche se thoka befaltu mai.pic.twitter.com/NebTAkhlWz
कमल दत्त के बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
“ये महज एक्सीडेंट नहीं बल्कि हमारे पिता की हत्या की कोशिश है। थार चालक ने दो बार टक्कर मारी। उसे सजा मिलनी चाहिए।”
सोशल मीडिया पर भी जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा,
“यह सिर्फ लापरवाही नहीं, जानबूझकर किया गया अपराध है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”


