Salt Lake Fire: कोलकाता के अस्पताल में भीषण आग, सुरक्षित बाहर निकाले जा रहे मरीज

Salt Lake Hospital Fire Kolkata Anandalok Hospital
Salt Lake Hospital Fire Kolkata Anandalok Hospital (PC: BBN24/Social Media)

Salt Lake Fire: Kolkata के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित Anandalok Hospital में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल परिसर से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया. घटना के बाद मरीजों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग दूसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलने लगी. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

मरीजों को निकालने के लिए तोड़ना पड़ा शीशा

घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मरीजों और उनके परिजनों को बाहर निकलने के लिए शीशा तक तोड़ना पड़ा. कर्मचारियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि दूसरी मंजिल के ग्लास सेक्शन को तोड़कर लोगों को बाहर निकालना पड़ा.

परिजनों का कहना है कि दमकल कर्मियों के पहुंचने में थोड़ी देरी हुई, जिसके चलते उन्होंने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. कुछ लोग पानी लेकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आए.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण का अभी पता लगाया जा रहा है.

अस्पताल की ऊपरी मंजिलों से घना धुआं निकलता देखा गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए. दमकल की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

राहत और बचाव कार्य जारी

अस्पताल के अंदर भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से तेजी से बाहर निकाला गया. कई गंभीर मरीजों को पास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है.

फिलहाल दमकलकर्मी और प्रशासन की टीमें यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए. पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है और राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.

Share This Article
Exit mobile version