दौसा में श्रद्धालुओं की वैन कंटेनर से टकराई, 4 बच्चे-7 महिलाएं समेत 11 की दर्दनाक मौत

सालासर बालाजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन ट्रेलर से भिड़ी, 20 से अधिक घायल

Rajasthan Dausa Accident 11 Pilgrims Dead
Rajasthan Dausa Accident 11 Pilgrims Dead (Source: BBN24/Google/Social Media)

राजस्थान के दौसा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सालासर बालाजी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन बुधवार तड़के कंटेनर से टकरा गई। इस दर्दनाक टक्कर में 4 बच्चों और 7 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यूपी के एटा जिले के थे सभी यात्री

पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौला क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा वापी थाना क्षेत्र में रात करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बचाव मुश्किल हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को दौसा से जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने जताया दुख, जांच शुरू

दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और बताया कि मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Share This Article
Exit mobile version