झारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: 48 IPS अफसरों का तबादला, Manoj Kaushik बने Ranchi के नए IG

Jharkhand सरकार ने जारी की अधिसूचना, Praveen Pushkar और Ritvik Srivastava को भी मिले अहम पद, पुलिस महकमे में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बदलाव

Fevicon Bbn24
Jharkhand Breaking News
(Image Source: Social Media Sites)

Jharkhand सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए एक साथ 48 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में कई बड़े पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। Manoj Kaushik को Ranchi का नया Inspector General (IG) बनाया गया है। इसके साथ ही Ajit Kumar को Ranchi का नया City SP नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Praveen Pushkar को Ranchi ग्रामीण का नया SP बनाया गया

IPS अफसर Praveen Pushkar को अब Ranchi ग्रामीण का Superintendant of Police (SP) नियुक्त किया गया है। वहीं धनबाद में भी अहम बदलाव करते हुए Ritvik Srivastava को City SP की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी बदलाव पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की नई रणनीति का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

Tadasha Mishra को मिला विशेष सचिव का पद

इस तबादले की लिस्ट में Tadasha Mishra का नाम भी प्रमुख है, जिन्हें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

IAS के बाद अब IPS अधिकारियों में भी हुआ व्यापक फेरबदल

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही Jharkhand सरकार ने कई IAS अधिकारियों का भी तबादला किया था, जिसमें लगभग सभी जिलों के Deputy Commissioners (DCs) को बदल दिया गया था। अब IPS अधिकारियों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सरकार ने पुलिस महकमे को नए सिरे से सजाने की दिशा में कदम उठाया है।

Share This Article