Assam New Government: 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Assam New Government 2026
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Assam New Government 2026 (PC: BBN24/Social Media)

Assam New Government: Himanta Biswa Sarma 12 मई को दूसरी बार Assam के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

गुवाहाटी पहुंचेगे पीएम मोदी

भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात Guwahati पहुंचेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शपथ के बाद होगी पहली कैबिनेट बैठक

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि शपथ लेने के तुरंत बाद नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य चुनावी घोषणापत्र को तेजी से लागू करना रहेगा।

खानापारा में तैयारियों का लिया जायजा

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमंता बिस्वा सरमा ने Veterinary College Ground का दौरा किया। यहां बड़े स्तर पर मंच और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

बीजेपी और एनडीए कार्यकर्ताओं में समारोह को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

दूसरी बार संभालेंगे कमान

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम की कमान संभालने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन ने राज्य में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है।

Share This Article
Exit mobile version