शादी से एक हफ्ते पहले हुआ ऐसा खुलासा कि दुल्हन का टूटा रिश्ता, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल!

हल्द्वानी की युवती के मंगेतर को भेजे गए अश्लील वीडियो, पुराना बॉयफ्रेंड बना शादी टूटने की वजह, FIR दर्ज

Girlfriend Wedding Cancelled Ex Boyfriend Viral Video Case
Girlfriend Wedding Cancelled Ex Boyfriend Viral Video Case (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • पूर्व प्रेमी मनोज सिंह चौधरी ने लड़की की फर्जी ID बनाकर वायरल कीं अश्लील तस्वीरें।
  • शादी की सारी तैयारियां पूरी, लेकिन मंगेतर ने रिश्ता तोड़ लिया।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा।

हल्द्वानी की रहने वाली एक युवती की शादी ओखलकांडा, खनस्यूं निवासी युवक से 6 जून को तय हुई थी। परिवार शादी की पूरी तैयारियों में लगा था—मैरिज हॉल बुक, कार्ड बंट चुके थे और कैटरिंग का एडवांस भी चुका दिया गया था। तभी युवती के अतीत ने उसकी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।

मनोज सिंह चौधरी ने बनाई फर्जी आईडी, फिर भेजे अश्लील वीडियो

पीड़िता ने बताया कि गौलडांडा, चम्पावत निवासी उसका पूर्व प्रेमी मनोज सिंह चौधरी उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो दो मोबाइल नंबरों से वायरल कर चुका था। सितंबर 2024 में जब यह पहली बार सामने आया, तब थाने में माफी मांगकर मामला शांत कर दिया गया था।

शादी से एक हफ्ता पहले फिर से भेजा अश्लील कंटेंट

इस बार मनोज ने युवती के मंगेतर और होने वाले देवर को वही अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। परिणामस्वरूप वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी रद्द कर दी गई। इससे न केवल लड़की की बदनामी हुई, बल्कि उसका परिवार भी मानसिक और सामाजिक तनाव में है।

FIR दर्ज, गंभीर धाराओं में केस

पीड़िता की शिकायत पर मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS धारा 256, 77 और आईटी एक्ट 2008 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Exit mobile version