Eid ul Adha 2026: कोलकाता में हाई अलर्ट, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी मुख्य नमाज

Eid Ul Adha 2026 Kolkata High Alert Brigade Parade Ground Namaz
Eid Ul Adha 2026 Kolkata High Alert Brigade Parade Ground Namaz (PC: BBN24/Social Media)

कोलकाता: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल, खासकर कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई संवेदनशील इलाकों में बुधवार शाम से ही पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू कर दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 2000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी डिप्टी कमिश्नर अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और अन्य विशेष टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इस बार रेड रोड पर नमाज नहीं होगी। ईद की मुख्य नमाज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अदा की जाएगी, जहां 40 से 45 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। यहां ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

राज्य सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी, ताकि आम लोगों के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। राजाबाजार समेत कई इलाकों में नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा करने को कहा गया है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि पूरे शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Share This Article
Exit mobile version