‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट से कांग्रेस में भूचाल! सोशल मीडिया चीफ ने दिया इस्तीफा

केरल कांग्रेस की विवादित पोस्ट ने मचाया बवाल, बीजेपी ने बताया बिहारियों का अपमान

Fevicon Bbn24
Congress Bidi Bihar Post Controversy Social Media Chief Resigns
Congress Bidi Bihar Post Controversy Social Media Chief Resigns (PC: BBN24/Social Media)

कांग्रेस की केरल इकाई की सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। ‘बीड़ी और बिहार’ वाली टिप्पणी पर बवाल बढ़ने के बाद केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख वीटी बलराम ने इस्तीफा दे दिया है।

क्या बोले सनी जोसेफ?

केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि पोस्ट डालने में गंभीर गलती हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी इसका समर्थन नहीं करती और इसे तुरंत हटा दिया गया है। साथ ही सोशल मीडिया टीम ने ‘एक्स’ (X) पर आधिकारिक तौर पर माफी भी मांगी है।

बीजेपी का तीखा हमला

इस विवादित पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर हमला बोला। बीजेपी ने इसे बिहारियों का अपमान बताया और चेतावनी दी कि विपक्ष को इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे।

वीटी बलराम का इस्तीफा

केरल कांग्रेस की डिजिटल सेल के प्रमुख और पूर्व विधायक वीटी बलराम ने विवाद बढ़ने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। बलराम थ्रिथला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस की सफाई

पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका असली निशाना जीएसटी दरों और मोदी सरकार की चुनावी रणनीति थी, लेकिन इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। कांग्रेस ने कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे क्षमा चाहते हैं।

Share This Article