Assam Viral Divorce News: असम के Lower Nalbari District से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां Manik Ali नाम के शख्स ने अपनी बेवफा पत्नी से तलाक मिलने के बाद ऐसा जश्न मनाया कि सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। पत्नी के बार-बार प्रेमी संग भाग जाने से परेशान Manik Ali को जब कोर्ट से तलाक मिला तो उसने चार बाल्टी दूध मंगवाया और खुलेआम स्नान कर खुशी जाहिर की।
Manik Ali का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार प्रेमी संग घर छोड़कर भाग चुकी थी। वह परिवार की शांति के लिए बार-बार चुप रहा लेकिन अब तलाक के बाद खुद को ‘आज़ाद’ घोषित कर दिया।
दूध से नहाकर बोला- अब मैं आज़ाद हूं!
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि Manik Ali अपने घर के बाहर प्लास्टिक शीट पर खड़ा है। पास ही चार बाल्टी दूध रखा है जिसे वह एक-एक कर अपने ऊपर उड़ेलता है। दूध उड़ेलते हुए वो जोर से कहता है-
“मैं आज से आज़ाद हूं!”
वीडियो में Manik Ali यह भी बताता है, “वो बार-बार अपने प्रेमी संग भाग जाती थी। मैंने परिवार की शांति के लिए हमेशा चुप्पी साधी, लेकिन अब तलाक के बाद मेरी ज़िंदगी से वो बाहर हो गई है।”
पत्नी पहले भी दो बार भाग चुकी थी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, Manik Ali की पत्नी पहले भी दो बार प्रेमी संग भाग चुकी थी। दोनों ने आखिरकार आपसी सहमति से तलाक ले लिया। Manik Ali का कहना है,
“मेरे वकील ने कल बताया कि तलाक फाइनल हो गया है। इसलिए मैंने दूध से नहाकर इस आज़ादी का जश्न मनाया।”
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, यूज़र्स ने कहा- स्वतंत्रता का अनोखा जश्न
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इसे “स्वतंत्रता की असली घोषणा” बता रहा है तो कोई Manik Ali के इस ओवर ड्रामेटिक अंदाज पर मज़ाक उड़ा रहा है। कुछ यूज़र्स ने इसे ट्रोल करते हुए कहा,
“दूध तो बर्बाद कर दिया, लेकिन जश्न जबरदस्त है!”


