क्या 2 साल में ही टूट जाएगी Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी? एस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी से मचा हंगामा!

Sonakshi Zaheer Marriage Prediction: क्या सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का अंत 2 साल में ही होगा?

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा Sonakshi Sinha और अभिनेता Zaheer Iqbal की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक भविष्यवाणी वायरल हो रही है। 23 जून 2024 को दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी, लेकिन अब एक ज्योतिष के बयान से इस रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में एस्ट्रोलॉजर Sushil Kumar Singh ने भविष्यवाणी की कि सोनाक्षी और जहीर की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी की कुंडली के अनुसार यह शादी 2 साल से अधिक नहीं टिकेगी।

Sushil Kumar Singh ने यह भी कहा कि सोनाक्षी का माथा काफी ऊंचा है, जो वैवाहिक सुख के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने आगे जहीर इकबाल की आंखों को लेकर भी कुछ बातें कहीं, जो उनकी दृष्टि में शादीशुदा जीवन के लिए अनुकूल नहीं हैं।

एस्ट्रोलॉजर की इस भविष्यवाणी के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कई लोग Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal के फैंस इस भविष्यवाणी को लेकर चिंतित हैं, जबकि कुछ लोग एस्ट्रोलॉजर की बातों का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वीडियो सेव कर लेता हूं, 2 साल बाद आकर देखूंगा।”

वहीं, कुछ लोगों ने ज्योतिष की भविष्यवाणी को सही ठहराते हुए उनकी विद्या पर विश्वास जताया है।

Share This Article
Exit mobile version