सुहागरात की सीडी हुई चोरी तो कातिल बन गए राजकुमार राव, फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज

Savitri Mehta
Suhaagraat Cd Was Stolen, Rajkumar Rao Became A Murderer
Suhaagraat Cd Was Stolen, Rajkumar Rao Became A Murderer (PC: BBN24/Social Media)

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: ‘स्त्री 2’ के बाद, राजकुमार राव अब अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। तृप्ति डिमरी के साथ उनकी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर डोज़ मिलने वाला है।

ट्रेलर की शुरुआत में राजकुमार राव (विक्की) और तृप्ति डिमरी (विद्या) का वेडिंग फोटोशूट दिखाया गया है। इसके बाद उनकी सुहागरात का सीन आता है, जिसमें विक्की विद्या से कहता है कि वे हॉलीवुड कपल्स की तरह अपनी सुहागरात का वीडियो बनाएंगे। लेकिन बाद में, उनकी इसी वीडियो की सीडी चोरी हो जाती है, और यहीं से कहानी में ट्विस्ट आ जाता है।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रहे हैं। इस फिल्म से मल्लिका शेरावत भी बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रही हैं। फिल्म में उनका एक खास किरदार है। विजय राज भी फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, ट्रेलर में शहनाज गिल की भी झलक देखने को मिलती है।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video‘ Release Date

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 90 के दशक की कहानी पर आधारित है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म ‘जिगरा’ से होगा।

Share This Article