RajKummar Rao की आने वाली फिल्म ‘विक्की विद्या की वो वाला वीडियो’ क्यों बनी चर्चा की वजह, जानिए

Savitri Mehta
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Rajkummar Rao Triptii Dimri Starrer Movie
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Rajkummar Rao Triptii Dimri Starrer Movie (PC: BBN24/Social Media)

Rajkumar Rao एक बार फिर बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के लिए दोबारा विक्की बन के अपने फैंस के सामने आने वाले हैं। ‘स्त्री 2’ में तो विक्की बन के Raj Kumar Rao ने अपना जलवा बिखेरा था पर अब को तृप्ति डिमरी के साथ बड़े पर्दे में दिखाई देंगे।

Rajkumar Rao और Tripti Dimri की जोड़ी

हाल ही में Tripti Dimri और Rajkumar Rao स्टार फिल्म ‘विक्की विद्या की वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, और यह लोगो को काफी पसंद भी आ रहा है। यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित की गई है। पर जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तबसे यह राज शांडिल्य में आरोप लग रहे है की उन्होंने यह फिल्म का आइडिया हॉलीवुड की फिल्म ‘सेक्स टेप’ से चुराया गया है।

Rajkumar Rao की फिल्म ‘विक्की विद्या की वो वाला वीडियो’ को काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इस ट्रेलर में ऐसे कई सीन है जिन्हे देख कर अगर आपने फिल्म ‘सेक्स टेप’ देखी है तो आपको फिल्म की याद आ जाएगी। कहा जा रहा था कि यह फिल्म कैमरून डियाज और जेसन सेगेल स्टारर सेक्स टेप से कॉपी की गई है। अब इस पर डायरेक्टर राज शांडिल्य ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म भी नहीं देखी है।

राज शांडिल्य ने दी सफाई

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राज ने कहा, ‘मेरी फिल्म हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप से बिल्कुल अलग है। उनके किरदार भी एक जैसे नहीं हैं ट्विटर पर किसी ने मुझसे पूछा कि क्या यह फिल्म ‘सेक्स टेप’ जैसी है। मैंने कहा कि हमारी फिल्म में कोई सेक्स नहीं है। हमारे एक लेखक ने मुझे बताया कि उस फिल्म में उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हमारी फिल्म का वीडियो कपल ने बनाया है और उनकी लापरवाही के कारण सीडी खो गई है।’

निर्देशक ने आगे कहा, ‘मेरी फिल्म उस फिल्म से प्रेरित नहीं है, बल्कि इन मामलों में मैं अपने आसपास के लोगों और माहौल से प्रेरित होता हूं। वहीं इस फिल्म का सीक्वल भी जल्द आने वाला है। यह फिल्म उस दौर में लिखी गई थी जब इंटरनेट भारत में आया ही था। पार्ट 2 की कहानी लगभग 10 से 15 साल बाद की होगी।

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित है। Rajkumar Rao और तृप्ति के अलावा विजय राज, मल्लिका शेरावत, टीकू तलसानी और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share This Article