सैफ अली खान को अचानक आया गुस्सा, आउटफिट और मूड देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

Saif Ali Khan Suddenly Got Angry, People Trolled Him After Seeing His Outfit And Mood
Saif Ali Khan Suddenly Got Angry, People Trolled Him After Seeing His Outfit And Mood (PC: BBN24/Social Media)

Saif Ali Khan आज के दिन खासे खुश नजर नहीं आए। एक्टर का मूड थोड़ा गुस्से में था, जिसका एक वीडियो हाल ही में सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। किसी को उनका पहनावा पसंद नहीं आया तो किसी को उनका बदला हुआ अंदाज़।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर उनकी पत्नी करीना कपूर खान और बच्चों के साथ देखा जाता है। फिल्मों से लंबे समय से दूर सैफ अली खान कभी-कभी स्पॉट किए जाते हैं या फिर करीना के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए उनकी ज़िंदगी की अपडेट्स मिलती रहती हैं।

हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सैफ खासे नाराज नजर आ रहे हैं, और अचानक पैपराजी पर भड़क जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया है। इस बार सैफ का गुस्सा ही नहीं बल्कि उनका पहनावा भी ट्रोलिंग का कारण बना है।

सैफ का गुस्सा और आउटफिट बने चर्चा का विषय

सामने आए वीडियो में सैफ अली खान को एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। वह एंट्री करने से पहले पैपराजी के लिए पोज़ देने के लिए रुकते हैं। पैपराजी उन्हें बताते हैं कि वे लाइट के उल्टी तरफ खड़े हैं।

यह सुनते ही सैफ अली खान गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं, “तो मैं क्या करूं?” पैपराजी उन्हें पीछे जाने से रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन सैफ फिर से पूछते हैं, “मैं क्या करूं फिर?” इस बीच एक पैपराजी उनके लुक की तारीफ कर देता है, जिसे सुनकर सैफ का मूड थोड़ा बेहतर हो जाता है और वह हंस पड़ते हैं। इस वीडियो में सैफ नेवी ब्लू प्लाजो और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि पैपराजी को उनका ये लुक पसंद आया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर काफी नाखुश दिखे हैं।

लोगों ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर लोग सैफ अली खान को उनके गुस्से और कपड़ों के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “किस बात का गुस्सा है?” वहीं दूसरे ने कहा, “गुस्सा हमेशा इसकी नाक पर रहता है।” एक और शख्स ने लिखा, “अगर इतनी दिक्कत है तो पैप्स को बुलाते क्यों हो?” इसके अलावा, उनके आउटफिट को लेकर भी सैफ को ट्रोल किया गया और इसमें करीना कपूर का भी जिक्र आया। एक शख्स ने लिखा, “करीना का प्लाजो पहना है क्या?” एक अन्य ने कहा, “करीना ने पीछे पड़कर पहनाया है प्लाजो… हाहाहा।” एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, “करीना और सैफ एक ही वॉर्डरोब शेयर करने लगे हैं।”

Share This Article
Exit mobile version