Pushpa 2 Update: Fahadh Faasil के जन्मदिन पर ‘पुष्पा 2’ से उनका लुक हुआ जारी

Pushpa 2 The Rule Fahadh Faasil Look Out: 'पुष्पा 2' के विलेन और अभिनेता फहद फासिल के जन्मदिन के मौके पर उनका पोस्टर जारी किया गया है।

Savitri Mehta
Pushpa 2 Update On Fahadh Faasil's Birthday, His Look From 'pushpa 2' Was Released
Pushpa 2 Update On Fahadh Faasil's Birthday, His Look From 'pushpa 2' Was Released (PC: BBN24/Social Media)

पुष्पा 2 द रूल अपडेट: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले फहद फासिल का आज जन्मदिन है। ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद अब मेकर्स ‘पुष्पा 2 द रूल’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें फहद फासिल एक बार फिर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने उनका पोस्टर जारी किया है।

पुष्पा 2 से फहद फासिल का लुक हुआ आउट

‘पुष्पा 2’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फहद फासिल का आज जन्मदिन है, और वे आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। फहद फासिल ने ‘पुष्पा’ में अपने किरदार को बखूबी निभाया था, और अब वे ‘पुष्पा 2 द रूल’ में भी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। उनके जन्मदिन पर ‘पुष्पा’ के मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वे साउथ इंडिया के ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। ‘पुष्पा’ में उन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया था। फहद फासिल का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसने ‘पुष्पा 2’ के लिए दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

पुष्पा 2 द रूल कब रिलीज होगी

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दो गानों और टीजर ने दर्शकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। पहले ‘पुष्पा 2 द रूल’ सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग का काम पूरा न होने के कारण अब इसे 6 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Share This Article