Michael Day 6 Collection: 23 करोड़ पार पहुंची फिल्म, जाफर जैक्सन की एक्टिंग की तारीफ

Michael Box Office Collection Day 6 India
Michael Box Office Collection Day 6 India (PC: BBN24/Social Media)

Box Office Report: रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन करीब ₹2.30 करोड़ की कमाई की है. हालांकि यह पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी कम है, लेकिन फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है.

छह दिनों में 23 करोड़ पार

  • कुल नेट कलेक्शन: लगभग ₹23.45 करोड़
  • ग्रॉस कलेक्शन: करीब ₹28 करोड़+
  • देशभर में शोज: 2700+

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

जाफर जैक्सन की एक्टिंग की चर्चा

फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार Jaafar Jackson ने निभाया है, जो उनकी डेब्यू फिल्म भी है.
दर्शक उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रहे हैं और कई लोगों का कहना है कि उन्होंने माइकल की पर्सनैलिटी और डांस स्टाइल को बखूबी स्क्रीन पर उतारा है.

म्यूजिक और प्रेजेंटेशन बना खास

फिल्म का म्यूजिक और स्टेज प्रेजेंटेशन भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया पर फैंस इसे माइकल जैक्सन की जिंदगी को करीब से दिखाने वाली शानदार बायोपिक बता रहे हैं.

फैंस में जबरदस्त क्रेज

खासतौर पर माइकल जैक्सन के फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.
फिल्म की ऑक्यूपेंसी भले ही औसत रही हो, लेकिन लगातार कमाई करना इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.

अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘Michael’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और बड़े आंकड़े छू सकती है.

Share This Article
Exit mobile version