दीपिका पादुकोण ने शेयर किया बेटी दुआ का क्यूट वीडियो, जानिए बच्ची के नाम का खास मतलब

Savitri Mehta
Deepika Padukone Shared A Cute Video Of Her Daughter Dua
Deepika Padukone Shared A Cute Video Of Her Daughter Dua (PC: BBN24/Social Media)

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी बेटी दुआ (Dua Padukone Singh) के साथ समय बिताने में पूरी तरह व्यस्त हैं। दीवाली के खास मौके पर दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी के नन्हे पैरों की तस्वीर साझा की थी और उसका नाम भी बताया था। अब दीपिका ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चे की मासूम हरकतें देखने को मिल रही हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया बच्चों का क्यूट वीडियो

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चे सोकर उठने के बाद प्यारी सी अंगड़ाई ले रहे हैं। दीपिका ने इस वीडियो को अपनी बेटी से रिलेट करते हुए बताया कि उन्हें अपनी बेटी का ऐसा प्यारा अंदाज बहुत पसंद है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी टैग किया है, जो कि फैंस को खूब भा रहा है।

बेटी के नाम का खास मतलब बताया

दीपिका पादुकोण ने पहले दीवाली के मौके पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह… ‘दुआ’ का मतलब है प्रेयर (Prayer), क्योंकि ये हमारी सभी प्रेयर्स का जवाब है।” इसके साथ ही उन्होंने और रणवीर ने यह भी लिखा कि उनके दिल पूरी तरह से प्यार और आभार से भरे हुए हैं। इस पोस्ट पर दीपिका ने खूबसूरत इमोजी भी जोड़े, जिससे यह पोस्ट और खास बन गई।

रणवीर-दीपिका की खुशी में फैंस भी हुए शामिल

दीवाली पर शेयर की गई इस पोस्ट में दुआ पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं और किसी की गोद में बैठी हैं। यह तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई। हालांकि, रणवीर और दीपिका ने इस पोस्ट के कमेंट्स को ऑफ कर दिया है।

Share This Article