इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में भोजपुरी गाना “जा ऐ बलम” ने मचाया धमाल, बेस्ट सॉन्ग का खिताब हासिल

भोजपुरी संगीत ने दर्ज किया नया कीर्तिमान, अरविंद अकेला "कल्लू" और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट गाना बना अवार्ड विजेता

Bhojpuri Song Ja Ae Balam Got The Title Of Best Song In Indian Music Award 2024
Bhojpuri Song Ja Ae Balam Got The Title Of Best Song In Indian Music Award 2024 (PC: BBN24/Social Media)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला “कल्लू” (Arvind Akela Kallu) और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना “जा ऐ बलम” (Ja Ae Balam) ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में बेस्ट सॉन्ग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस गाने ने न सिर्फ भोजपुरिया दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसकी लोकप्रियता ने भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में एक नया मुकाम स्थापित किया।

गाने को एसआरके म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचाने लगा। गाने के मिलियन व्यूज ने इसे साल के सबसे पसंदीदा गानों में शामिल कर दिया है। मुम्बई में आयोजित इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 के भव्य समारोह में इस गाने को बेस्ट सॉन्ग के अवार्ड से नवाजा गया।

अवार्ड लेने के बाद म्यूजिक कंपनी की प्रमुख शर्मिला रौशन सिंह (Sharmila Roshan Singh) ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह अवार्ड हमारी टीम और उन सभी दर्शकों का सम्मान है जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया। मैं अपने कलाकारों, संगीतकारों और पूरी टीम का धन्यवाद करती हूं।”

गाने की सफलता में कई लोगों की मेहनत शामिल है। वैशाली मढ़े (Vaishali Madhe) की सुरीली आवाज़, ओम झा (Om Jha) का बेहतरीन संगीत और अरविंद तिवारी (Arvind Tiwari) के गीतों ने इसे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।

फिल्म “शादी मुबारक” (Shaadi Mubarak) का यह गाना न केवल भावनात्मक रूप से दर्शकों से जुड़ा, बल्कि अरविंद अकेला “कल्लू” और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने इसे और भी खास बना दिया। गाने के लोकेशंस, वीडियो शूटिंग और भावपूर्ण प्रस्तुति ने इसे यादगार बना दिया। इस अवार्ड के साथ, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बार फिर अपनी चमक दिखाई है।

Ja Ae Balam | Arvind Akela Kallu, Aamrapali Dubey | Shaadi Mubarak | Vaishali Made | Movie Full Song
Share This Article
Exit mobile version