सुपरस्टार राकेश मिश्रा के धमाकेदार गाने “रंगदारो के भतार” ने मचाया बवाल

भोजपुरी सिनेमा के नए सुपरहिट गाने ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Bhojpuri Rakesh Mishra's Explosive Song Rangdaro Ke Bhataar Created A Stir
Bhojpuri Rakesh Mishra's Explosive Song Rangdaro Ke Bhataar Created A Stir (PC: BBN24/Social Media)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Rakesh Mishra का नया धमाकेदार गाना “Rangdaro Ke Bhatar” ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। Savera Music World के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही इस गाने ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में Rakesh Mishra के साथ अदाकारा Manisha Yadav की शानदार अदाएं देखने को मिल रही हैं। दोनों की जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसा समां बांधा है कि यह गाना तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

Rakesh Mishra ने अपने फैंस के लिए इस गाने के बारे में बताया, “यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। हमने इसे बनाते समय यह सुनिश्चित किया कि कुछ नया और धमाकेदार पेश किया जाए। Rangdaro Ke Bhatar एक मजेदार गाना है, जिसमें बेहतरीन संगीत और मनोरंजन का तड़का है। Manisha Yadav के साथ काम करके काफी अच्छा अनुभव रहा, उन्होंने गाने में जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि भोजपुरिया दर्शक इस गाने को बेहद पसंद करेंगे और अपना भरपूर प्यार देंगे।”

Song Rangdaro Ke Bhataar Created A Stir
(Image Source: Social Media Sites)

इस गाने के गीतकार स्वयं Rakesh Mishra हैं और इसका संगीत Chhotu Rawat ने दिया है। गाने की रिकॉर्डिंग Kalka Studio, Ara में Anil Ji द्वारा की गई है। इसके डायरेक्टर Pawan Pal हैं, जबकि एडिटिंग का काम Angad Pal और डीआई का काम Rohit Singh ने संभाला है। पीआरओ की जिम्मेदारी Ranjan Sinha ने निभाई है। गाने की शानदार धुन और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, और यह गाना तेजी से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है।

असली रंगदारी | #Video - रंगदारो के भतार | #Rakesh Mishra | Rangdaro Ke Bhatar | New Rangdari Song
Share This Article
Exit mobile version