बिकिनी पहने Nia Sharma के साथ समंदर में हुआ बड़ा हादसा, कांप उठी एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Nia Sharma का वीडियो, जानिए क्या हुआ जब खतरनाक लहर ने घेरा

A Big Accident Happened In The Sea With Bikini Clad Nia Sharma
A Big Accident Happened In The Sea With Bikini Clad Nia Sharma (PC: BBN24/Social Media)

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस Nia Sharma अक्सर अपनी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। Nia का हर लुक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है। चाहे रिस्क आउटफिट्स हों या फिर बिकिनी में वेकेशन एंजॉय करना, Nia हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपना एक नया वीडियो Instagram पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में Nia Sharma बिकिनी पहनकर समंदर में चिल करती नजर आ रही हैं। तभी अचानक से एक खतरनाक लहर आती है, जिससे Nia का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बुरी तरह डर जाती हैं। एक पल के लिए उनकी चीख निकल जाती है। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने सभी को चौंका दिया। जानकारी के मुताबिक, ऐसी लहरें कई बार जानलेवा साबित हो सकती हैं।

Nia Sharma हाल ही में तब चर्चा में आईं, जब Khatron Ke Khiladi 14 के होस्ट Rohit Shetty ने घोषणा की कि वह Bigg Boss 18 में हिस्सा लेंगी। हालांकि, बाद में Nia ने खुद सोशल मीडिया पर यह साफ किया कि वह इस शो में भाग नहीं ले रही हैं।

Nia Sharma की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा तब हुआ, जब उन्होंने Ravi Dubey के साथ Zee TV के पॉपुलर शो Jamai Raja में काम किया। इस शो में Nia और Ravi की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि उन्होंने Jamai Raja 2.0 के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी की। इसके अलावा, Nia Sharma ने Comedy Nights Bachao में भी कॉमेडी करने की कोशिश की, लेकिन उनका यह अंदाज लोगों को खास पसंद नहीं आया। Nia को सबसे ज्यादा लोकप्रियता सीरियल Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai में मानवी के किरदार से मिली।

Share This Article
Exit mobile version