यूपी लेखपाल परीक्षा की तारीख घोषित, 7994 पदों पर होगी भर्तियां

Upsssc Lekhpal Exam Date
Upsssc Lekhpal Exam Date (PC: BBN24/Social Media)

UPSSSC Lekhpal Exam Date: उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC Lekhpal Recruitment) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. अब इस भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. लंबे समय से उम्मीदवार इस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जनवरी 2026 ही रखी गई थी. वहीं आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 4 फरवरी 2026 तक मौका दिया गया था.आयोग की तरफ से 26 फरवरी 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया गया.

UPSSSC Lekhpal वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं. जनरल कैटेगरी के लिए सबसे ज्यादा 3205 पद रखे गए हैं. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 792 पद तय किए गए हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC के लिए 2158 पद हैं.

अनुसूचित जाति के लिए 1679 सीटें रखी गई हैं जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 160 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी.

UPSSSC Lekhpal Exam 2025 Notification

परीक्षा का पैटर्न

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा लिखित होगी. इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल 1 अंक का होगा. परीक्षा का समय दो घंटे यानी 120 मिनट रहेगा. परीक्षा में भारत का इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से जुड़ी सामान्य जानकारी भी परीक्षा का अहम हिस्सा होगी. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. हर गलत जवाब पर निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत काटा जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

Share This Article
Exit mobile version