UK Board Result 2026 OUT: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

UK Board Result 2026 OUT: रामनगर (नैनीताल) स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया गया. इस साल करीब 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.

Uk Board Result 2026 Out Uttarakhand 10th 12th Scorecard
Uk Board Result 2026 Out Uttarakhand 10th 12th Scorecard (PC: BBN24/Social Media)

UK Board Result 2026 OUT: Uttarakhand Board of School Education (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद आज 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे रिजल्ट घोषित किया गया. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

10वीं और 12वीं के टॉपर्स

  • 10वीं कक्षा में अक्षिता ने टॉप किया है
  • 12वीं कक्षा में गीतिका पंत ने पहला स्थान हासिल किया है

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

  • ubse.uk.gov.in
  • uaresults.nic.in

ऐसे करें UK Board Result 2026 चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • “UK Board 10th Result 2026” या “UK Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

मार्कशीट से जुड़ी जरूरी बातें

ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी. ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को कुछ दिनों बाद उनके स्कूल से मिलेगी. इसमें नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस दर्ज होगा.

गलती होने पर क्या करें?

अगर मार्कशीट में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर उसे ठीक करवा सकते हैं. वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पास होने के लिए जरूरी अंक

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. किसी एक विषय में फेल होने पर छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल कुल 2,15,252 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

  • 10वीं कक्षा: 1,12,266 छात्र
  • 12वीं कक्षा: 1,02,966 छात्र

अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी शुरू करनी होगी.

Share This Article
Exit mobile version