Assam HSLC Result 2026: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, resultsassam.nic.in पर करें चेक

Assam HSLC Result 2026: असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

Savitri Mehta
Assam Hslc Result 2026 Declared Check Online
Assam Hslc Result 2026 Declared Check Online (PC: BBN24/Social Media)

Assam HSLC Result 2026: Assam State School Education Board (ASSEB) ने कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाना होगा।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

असम बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • asseb.in
  • sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in

छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले असम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “HSLC Result 2026” या “Class 10 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पेज खुलेगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा?

असम बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल करीब 4.38 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है।

कंपार्टमेंट परीक्षा का मिलेगा मौका

बोर्ड के नियम के अनुसार, वही छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं जो अधिकतम 3 विषयों में फेल हुए हों और कुल मिलाकर कम से कम 170 अंक प्राप्त किए हों। यह परीक्षा केवल थ्योरी पेपर के लिए आयोजित की जाती है।

पिछले साल कंपार्टमेंट परीक्षाएं 23 मई से 29 मई के बीच आयोजित हुई थीं और उनका रिजल्ट 16 जून को जारी किया गया था।

Share This Article