दिल्ली पर फिर मंडराया बारिश का खतरा! अगले 3 दिन का अलर्ट, यमुना का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार

Delhi Rain Alert 3 Days Weather Update Yamuna Danger Level
Delhi Rain Alert 3 Days Weather Update Yamuna Danger Level (PC: BBN24/Social Media)

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह तो धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर राजधानीवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर के बाद मौसम करवट ले सकता है और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 9 सितंबर को गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 12 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर

दिल्ली में बारिश का अलर्ट उस समय आया है जब यमुना नदी का जलस्तर पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। रविवार सुबह 205.59 मीटर का जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इसमें मामूली गिरावट आई है, फिर भी कई निचले इलाके जलमग्न हैं और पुराने रेलवे ब्रिज समेत कई रास्ते यातायात के लिए बंद पड़े हैं।

बीते 24 घंटे का मौसम

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 33 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

Share This Article
Exit mobile version