Delhi Crime News: घर में घुसकर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Delhi Govindpuri Double Murder Mother Son Killed Crime News
Delhi Govindpuri Double Murder Mother Son Killed Crime News (PC: BBN24/Social Media)

Delhi Crime News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक घर में घुसकर मां और उनके नाबालिग बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी घर से लाखों रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मां और बेटे की बेरहमी से हत्या

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शारदा और उनके 14 वर्षीय बेटे खुशहाल के रूप में हुई है. दोनों का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

घर से नकदी और जेवर गायब

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद घर से करीब 10 से 12 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के आभूषण गायब पाए गए हैं. इससे लूटपाट के एंगल से भी जांच की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

इलाके में फैली सनसनी

डबल मर्डर की इस वारदात के बाद गोविंदपुरी इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताई है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

Share This Article
Exit mobile version