Hyderabad Hotel Mystery: जन्मदिन से पहले दोस्त को कहा- ‘तोहफा है’, कुछ देर बाद होटल में मिला महिला का शव

Hyderabad Hotel Mystery Woman Found Dead Before Birthday Police Investigation
Hyderabad Hotel Mystery Woman Found Dead Before Birthday Police Investigation (PC: BBN24/Social Media)

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लंगर हाउज इलाके के एक होटल में 26 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ होटल में ठहरे उसके प्रेमी से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रेमी के साथ होटल में किया था चेक-इन

पुलिस के अनुसार, रेणुका गुरुवार शाम अपने प्रेमी फारुख के साथ लंगर हाउज स्थित एक होटल में ठहरी थी। दोनों ने होटल में खाना ऑर्डर किया, जिसके बाद फारुख एक समारोह में शामिल होने के लिए वहां से चला गया।

जन्मदिन से पहले दोस्त को किया वीडियो कॉल

बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे रेणुका ने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल किया। अगले दिन उसका जन्मदिन था। कॉल के दौरान उसने अपनी दोस्त से कहा कि उसके पास जन्मदिन का एक तोहफा है। इसके कुछ समय बाद होटल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।

Hyderabad, Telangana | A 26-year-old woman identified as Renuka was found dead by hanging in a hotel last night under Langer Houz police station limits, say Police. She was accompanied by her friend named Farukh, who is has been detained and is under questioning, as per…— ANI (@ANI) July 3, 2026

पति से अलग रहती थी महिला

पुलिस के मुताबिक, रेणुका की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसका सात साल का एक बेटा भी है। वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। रेणुका कुकाटपल्ली के एक क्लब में डांसर के रूप में काम करती थी। वहीं, फारुख शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक पब में हुई थी, जिसके बाद दोनों रिश्ते में थे।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया। फारुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कही है।

Share This Article
Exit mobile version