पटना जंक्शन पर बाप-बेटे की चोर गैंग का पर्दाफाश, यात्रियों का मोबाइल और जेवर बनाते थे निशाना

ऑपरेशन क्लीन के तहत GRP की बड़ी कार्रवाई, प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हाल में मिले पांचों आरोपी, पूछताछ में उगले राज

Patna Junction Patna Bihar Bbn24
(Image Source: Social Media Sites)

पटना जंक्शन (Patna Junction) पर ऑपरेशन क्लीन (Operation Clean) के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रेलवे सुरक्षा बल (GRP) की टीम ने प्लेटफॉर्म क्षेत्र से एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों से मोबाइल, लैपटॉप और जेवरात की चोरी करता था। खास बात ये रही कि इस गैंग में पिता-पुत्र भी शामिल थे।

डीलक्स शौचालय के पास खड़े थे संदिग्ध, पुलिस को देख भागने लगे

रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर (Rail SP Amritendu Shekhar Thakur) ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान हनुमान मंदिर साइड बुकिंग काउंटर के पास डीलक्स शौचालय के नजदीक चार से पांच लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा, वे भागने लगे।
पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया और जब उनसे भागने का कारण पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पूछताछ में सामने आया गिरोह का राज

पकड़े गए अपराधियों की पहचान परिया बरियारपुर मुंगेर निवासी Gopal Mandal, Vikas Kumar, Karan Kumar, चंदौती गया निवासी Anup Kumar, और नौबतपुर निवासी Chunnu Kumar के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से छह अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, कुछ बटन वाले फोन और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि ये सभी सामान ट्रेनों में यात्रियों से चुराए गए हैं।

जेल भेजे गए सभी आरोपी

GRP की टीम ने सभी बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Exit mobile version