गया में मानवता हुई शर्मसार: गैंगरेप पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीटा

गैंगरेप पीड़िता की नाबालिग भांजी की बहादुरी से बची डॉक्टर की जान, मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

Fevicon Bbn24
Bihar Doctor Attacked In Gaya While Treating Gangrape Victim
(Image Source: Social Media Sites)

गया (Gaya): बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हाराखुरा गांव में एक गैंगरेप पीड़िता का इलाज करने पहुंचे ग्रामीण डॉक्टर Jitendra Yadav को दरिंदों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। डॉक्टर पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वे पीड़िता के घर पर इलाज कर रहे थे।

पीड़िता की बहादुर भांजी ने बचाई डॉक्टर की जान

इस पूरे मामले में रेप पीड़िता की नाबालिग भांजी की बहादुरी ने डॉक्टर की जान बचा ली। बच्ची ने देखा कि कुछ लोग डॉक्टर को पेड़ में बांधकर पीट रहे हैं। उसने तुरंत मौके से भागकर सड़क तक पहुंचने की कोशिश की और डायल 112 (Dial 112) की गाड़ी देखकर पुलिस को रुकवाया।

पुलिस पहुंची तो फरार हो गए आरोपी

बच्ची की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और Harakhura गांव पहुंची। लेकिन पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पेड़ से बंधे घायल डॉक्टर को तुरंत मुक्त कराया और Fatehpur CHC में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें Magadh Medical College रेफर कर दिया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वारदात, डॉक्टर की हालत गंभीर

घटना गया जिले के नक्सल प्रभावित Gurpa थाना क्षेत्र के Harakhura गांव की है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ पहले ही गैंगरेप की वारदात हो चुकी थी। डॉक्टर Jitendra Yadav जब उसका इलाज करने पहुंचे तो आरोपियों को यह शक हुआ कि वह पीड़िता की मदद कर रहे हैं। इसी शक में उन्होंने डॉक्टर को बंधक बनाकर मारपीट की।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

फिलहाल डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article