बिहार में सनसनीखेज वारदात: अगवा HAM नेता Rakesh Kumar की हत्या, मुंगेर के खेत में मिला शव

Begusarai से अपहरण के बाद Rakesh Kumar उर्फ विकास की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में दफनाया

Fevicon Bbn24
Breaking News Bbn24
(Image Source: Social Media Sites)

बिहार में अपराध की एक और खौफनाक घटना सामने आई है। Begusarai जिले के Sahebpur Kamal थाना क्षेत्र से अगवा किए गए Hindustani Awam Morcha (HAM) के नेता Rakesh Kumar उर्फ विकास की हत्या कर दी गई। उनका शव मुंगेर जिले के दियारा इलाके में एक खेत से बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले नेता राकेश कुमार का अपहरण किया, फिर उनकी हत्या कर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

राकेश कुमार की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों और पार्टी नेताओं में भारी नाराजगी है। HAM पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अपहरण के बाद हत्या की आशंका पहले से थी

जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार को कुछ दिनों पहले बेगूसराय से अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था। उनके परिजन लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे थे। अब जब उनका शव बरामद हुआ है, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाएगी। फिलहाल घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।

Share This Article