Waterfall पर घुमने गईं महिला CO के साथ घिनौनी हरकत! मारपीट, लूट और वायरल वीडियो ने बढ़ाया हड़कंप

सासाराम के गीता घाट वॉटरफॉल पर महिला अधिकारी संग हुई बदसलूकी, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Woman Co Misbehave At Waterfall Video Viral Bihar Sasaram
Woman Co Misbehave At Waterfall Video Viral Bihar Sasaram (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के सासाराम स्थित गीता घाट आश्रम में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी (CO) अपने पुरुष मित्र और रिविलगंज के CO के साथ वॉटरफॉल घूमने गई थीं। तभी कुछ स्थानीय लफंगों ने निजी कार से पहुंचे अधिकारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पहले अपशब्द बोले गए, फिर कार पर हमला किया गया। यही नहीं, लफंगों ने उनका मोबाइल और बैग भी छीन लिया।

सड़क पर गिराई बाइक, रास्ता रोककर किया हमला

लफंगों की हरकतों से माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला अधिकारी और उनके सहयोगी ने जब विरोध किया तो सात-आठ लफंगे एक साथ इकट्ठा हो गए। इन्होंने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की और सड़क पर बाइक गिराकर रास्ता रोक दिया। आरोपी कौशल कुमार का मोबाइल और महिला CO का बैग भी छीन ले गए। बाद में घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया गया, हालांकि लाइव हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बिहार की रसोइयों में बड़ा बदलाव! खत्म होंगे LPG सिलेंडर, जानिए कब और कैसे मिलेगी पाइप गैस

तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला CO ने तत्‍काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों पवन, सुमन और जैकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि FIR में कुल 6 लोगों को नामजद किया गया है। CO का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हो रही है और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। साथ ही पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Waterfall बना वारदात का अड्डा, बढ़ी सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद गुस्सा है। गीता घाट वॉटरफॉल जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोग प्रशासन से वहां सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Exit mobile version