पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अक्षय आनंद (LiveCities) को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Highlights:
- WJAI बिहार प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित
- अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष
- रोहित मेहता समेत कई पत्रकारों को मिली अहम जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में ये चेहरे शामिल
नई कार्यकारिणी में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) और अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सागर कुमार (News Haat) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव पद पर करुणा कुमारी (Patna Press), रोहित मेहता (BBN24 News), रौशन सनगही (Inquilab India, भागलपुर) और अंजनी पांडेय (प्रभात खबर) को नियुक्त किया गया है।
संयुक्त सचिव के रूप में राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी (SDF न्यूज़), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज़) तथा आदित्य कुमार (JamGhat Live) को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा:
- सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज़) – ऑफिस सेक्रेटरी
- रत्नेश पांडेय (Bihar News Today) – कोषाध्यक्ष
- रवि भूषण (भारत वार्ता) – वर्किंग कमिटी सदस्य
संगठन ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जल्द होगा रिक्त पदों पर मनोनयन
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने बताया कि कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर योग्य और सक्रिय सदस्यों का मनोनयन जल्द किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और वेब पत्रकारों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

