सुपौल नाव हादसा: एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत, 41 घंटे बाद NDRF ने निकाले शव

बेगना मिर्चैया नदी में घास से भरी नाव पलटी, गांव में पसरा मातम

Supaul Boat Tragedy Ndrf Recovers Bodies
Supaul Boat Tragedy Ndrf Recovers Bodies (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के सुपौल जिले में बेगना मिर्चैया नदी (Benga Mirchaiya River) में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत हो गई। हादसा 23 सितंबर को हुआ जब घास से लदी नाव अचानक नदी में असंतुलित होकर पलट गई।

नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें 12 महिलाएं और 2 नाविक शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 7 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। बाकी 4 महिलाएं लापता थीं।

41 घंटे बाद NDRF ने निकाले शव

गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी गांव की यह घटना पूरे इलाके को दहला गई। करीब 41 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। NDRF की टीम ने ड्रोन और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।

गुरुवार सुबह गोताखोरों ने चारों शव बरामद कर लिए। मृतकों में शामिल हैं –

  • काजल देवी (25)
  • सावित्री देवी (45)
  • मंजुला देवी (30)
  • ममता देवी (30)

इनसे पहले संजान देवी की भी मौत हो चुकी थी। सभी मृतक एक ही परिवार से थे और सुपौल के चकला गांव के निवासी थे।

गांव में मातम, सैकड़ों लोग पहुंचे

शव बाहर निकलते ही नदी किनारे सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पूरे गांव में मातम छा गया है। प्रशासन ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

त्रिवेणीगंज के एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया, “NDRF टीम लगातार रेस्क्यू में लगी रही। बुधवार को भी ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन शव नहीं मिले। अंततः गुरुवार सुबह चारों शव बरामद हुए।”

Share This Article
Exit mobile version