बंद घर में चल रहा था गंदा खेल! पुलिस की छापेमारी में खुला देह व्यापार का राज

सीतामढ़ी के मेहसौल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं और 2 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Fevicon Bbn24
Sitamarhi Sex Racket Busted Police Raid 8 Arrested
Sitamarhi Sex Racket Busted Police Raid 8 Arrested (Source: BBN24/Google/Social Media)

सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया में बुधवार को पुलिस ने एक बंद मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी फेराज हुसैन के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की गई।

कमरे में बिखरी थी आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहक भी पहुंच चुके थे

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घर बाहर से बंद मिला, लेकिन किसी तरह अंदर प्रवेश किया गया। अंदर का नज़ारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। वहां पहले से मौजूद 6 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं।

बिहार स्कूल में हैरानी! क्लासरूम में घंटों बंद रहा बच्चा, खिड़की में फंसा मिला मासूम

स्थानीय नहीं, बाहरी महिलाएं थीं शामिल

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सेक्स रैकेट में शामिल महिलाएं स्थानीय नहीं थीं, उन्हें बाहर से ग्राहक को आकर्षित करने के लिए बुलाया जाता था। बताया गया है कि इस ठिकाने पर कई शहरों से ग्राहक आते थे और यह सब एक बंद मकान के अंदर बेहद योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा था।

मेडिकल जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। साथ ही पूरे घर को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट के पीछे और कौन-कौन शामिल हैं और इसे किन-किन शहरों से संचालित किया जा रहा था।

पीरियड्स दर्द से राहत की चमत्कारी ट्रिक! जानिए एक्सपर्ट की बताई देसी ड्रिंक

लोगों में दहशत, इलाके में फैली सनसनी

इस खुलासे के बाद से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस घर को लेकर पहले से शक था लेकिन किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है।

Share This Article