बिहार में शराबबंदी के बीच स्कॉर्पियो हादसा! लाखों की बोतलें पानी से लूटी गईं

सिवान में शराब से भरी स्कॉर्पियो पानी में पलटी, ग्रामीणों ने बचाव की बजाय बोतलों की लूट मचाई

Scorpio Accident Liquor Smuggling Bihar Siwannews
Scorpio Accident Liquor Smuggling Bihar Siwannews (PC: BBN24/Social Media)

बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसके बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच सिवान जिले के जमसिकरी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने शराबबंदी की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसा और उसके बाद की लूट

सोमवार देर रात शराब से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग गाड़ी में फंसे लोगों को बचाने की बजाय स्कॉर्पियो में रखी शराब की बोतलें लूटने में लग गए।
देखते ही देखते गाड़ी से करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की शराब गायब हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग गड्ढे में उतरकर गाड़ी के शीशे तोड़ रहे हैं और बोतलों को थैलों व बैगों में भरकर ले जा रहे हैं।

चश्मदीदों का बयान

एक ग्रामीण ने बताया, “इस रास्ते से जो गुजर रहा था, वो पानी में कूदकर शराब की दो-दो बोतलें उठा रहा था। चालक मौके से भाग निकला।”
इस घटना ने साफ कर दिया कि शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी खेप आसानी से पहुंचाई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक दास के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो से सारी शराब लूट ली गई थी। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Exit mobile version