क्या बिहार की सत्ता का वारिस बनेगा निशांत कुमार? राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को दी चौंकाने वाली सलाह

राबड़ी देवी का बड़ा बयान- नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा, बेटा निशांत संभाल ले मुख्यमंत्री की कुर्सी!

Rabri Devi Advice Nishant Kumar As Bihar Cm
Rabri Devi Advice Nishant Kumar As Bihar Cm (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar की राजनीतिक विरासत पर सवाल उठते जा रहे हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता Rabri Devi ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है कि Nitish Kumar से अब बिहार नहीं संभल रहा, इसलिए उनके बेटे Nishant Kumar को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

रविवार को Nishant Kumar का जन्मदिन था। इसी मौके पर Upendra Kushwaha ने भी जेडीयू की कमान Nishant को देने की सलाह दी थी। अब राबड़ी देवी ने बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि ‘मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों पदों पर रहते हुए भी नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा। ऐसे में बेटे को मौका दें।’

बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा, लॉ एंड ऑर्डर फेल – राबड़ी देवी

पटना में पत्रकारों से बातचीत में Rabri Devi ने कहा, ‘बिहार में अपराध बढ़ा हुआ है। लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभल नहीं रहा है। इसलिए बेहतर है कि वो बेटे को मुख्यमंत्री बना दें।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘इस्तीफा दें या नहीं, लेकिन बेटा तो संभाल सकता है।’

Bihar Sipahi Bharti: पेपर लीक, फर्जीवाड़ा और सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश! 7 गिरफ्तार, पूरे बिहार में हड़कंप

वोटर लिस्ट से नाम काटने पर भी भड़कीं राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘बिहार में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। ये गलत है। तीन करोड़ बिहारी बाहर कमाने गए हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जा रहा है। चुनाव आयोग और भारत सरकार को चाहिए कि बाहर रहने वाले बिहारियों का वोटर कार्ड बनवाएं।’

चंदन मिश्रा हत्याकांड पर SSP पर बरसीं राबड़ी देवी

Chandan Mishra Murder Case पर राबड़ी देवी ने पटना SSP के बयान को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मीडिया को दोष देने की बजाय पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Tesla खरीदने का सपना? मनपसंद कलर में चाहिए तो लगेगा करोड़ों पर भारी चार्ज, वजह जान रह जाएंगे दंग

उपेंद्र कुशवाहा ने भी दी थी निशांत को कमान सौंपने की सलाह

रविवार को Upendra Kushwaha, जो RLM के अध्यक्ष हैं, ने Nishant Kumar के जन्मदिन पर ट्वीट कर कहा था, ‘नीतीश कुमार जी अब पार्टी और सरकार दोनों नहीं संभाल पा रहे हैं। बेहतर होगा कि पार्टी की कमान अब निशांत को सौंप दें।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय रहते ऐसा फैसला नहीं लिया गया तो जेडीयू को अपूर्णीय नुकसान हो सकता है।

Share This Article
Exit mobile version