पूर्णिया एयरपोर्ट को मिला IATA कोड PXN, 2 सितंबर से टिकट बुकिंग पर बड़ी अपडेट

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को करेंगे शुभारंभ, दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ानें होंगी शुरू

Purnia Airport Iata Code Pxn Flight Booking Update
Purnia Airport Iata Code Pxn Flight Booking Update (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के पूर्णिया को अब वैश्विक एविएशन मैप (Global Aviation Map) पर जगह मिल गई है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने नए बने पूर्णिया एयरपोर्ट को कोड PXN आवंटित कर दिया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को होने वाले उद्घाटन से पहले की तैयारियों का अहम हिस्सा है।

2 सितंबर से खुलेगी टिकट बुकिंग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मुताबिक, पूर्णिया से पहली उड़ानों की टिकट बुकिंग 2 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। शुरुआती सेवाएं दिल्ली और कोलकाता के लिए मिलेंगी। वहीं, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी एयरलाइंस ने रुचि दिखाई है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

शुक्रवार को नए टर्मिनल बिल्डिंग की हाई-लेवल समीक्षा के बाद AAI ने पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए आधिकारिक एक्स (X) हैंडल लॉन्च किया। कुछ ही घंटों में सैकड़ों फॉलोअर्स अपडेट पाने के लिए जुड़ गए।

उद्घाटन से पहले तेज़ी से तैयारियां

अधिकारियों के अनुसार टर्मिनल बिल्डिंग 5 सितंबर तक तैयार हो जाएगी और शेष कार्य 10 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। एयरपोर्ट संचालन कंपनी से एग्रीमेंट भी सितंबर के पहले हफ्ते में साइन होने की उम्मीद है।


कामकाज पर सख्त निगरानी

तेजी से समन्वय के लिए एएआई और राज्य अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। हर शाम प्रगति की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी तरह की देरी न हो। पटना से उच्च स्तरीय टीम अब तक तीन बार निरीक्षण कर चुकी है और उद्घाटन से पहले एक और रिव्यू तय किया गया है।

Share This Article
Exit mobile version