आज किस नेता का होगा पर्दाफाश? प्रशांत किशोर फिर खोलेंगे बिहार की राजनीति का राज़

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज दोपहर करेंगे बड़ा खुलासा, बीजेपी-जेडीयू में मचेगी हलचल।

Rohit Mehta Journalist
Prashant Kishor New Expose Bihar Politics
Prashant Kishor New Expose Bihar Politics (PC: BBN24/Social Media)

बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे वे नए आरोपों का खुलासा करेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस बार बीजेपी (BJP) या जेडीयू (JDU) का कौन सा नेता पीके के निशाने पर होगा।

पहले भी बड़े नेताओं पर लगे हैं गंभीर आरोप

अब तक पीके भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, सांसद संजय जायसवाल और जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी पर अलग-अलग गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

अशोक चौधरी फिर से होंगे टारगेट?

पिछले हफ्ते अशोक चौधरी द्वारा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजे जाने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था – “एक और नोटिस तैयार कर लीजिए, क्योंकि 2-3 दिन में और खुलासा करूंगा।” इससे साफ है कि आज के खुलासे में अशोक चौधरी का नाम फिर से आ सकता है।

किन मुद्दों पर लगे थे आरोप?

  • सम्राट चौधरी की उम्र और डिग्री पर सवाल
  • मंगल पांडेय पर 25 लाख रुपये लोन का आरोप
  • दिलीप जायसवाल पर मेडिकल कॉलेज कब्जे और हत्या केस में संलिप्तता का आरोप
  • संजय जायसवाल पर पेट्रोल पंप घोटाले के आरोप
  • अशोक चौधरी पर बेटी को टिकट दिलाने और करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप

राजनीति का माहौल और भी गरम

आज होने वाले पीके के नए खुलासे से बिहार की राजनीति और गरमाने वाली है। जनता के बीच सस्पेंस है कि इस बार कौन सा नेता उनके निशाने पर आएगा।

Share This Article